जिला खेल विभाग के तत्वाधान में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत यहां शिव मंदिर सभागार में अनुसूचित जाति की बालक बालिका कराटे प्रतियोगिता हुई। समापन करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने खिलाड़ियों से मनोयोग और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक रानीखेत के खिलाड़ियों ने जीते।
आयोजक एशियन रेफरी और कोच सतीश जोशी ने बताया कि खेल विभाग अल्मोड़ा द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे 12 टीमों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेजबान रानीखेत की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने कहा विभाग की ओर से भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ने की। इस मौके पर बताया कि प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का चयन 20 फरवरी से प्रस्तावित विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया। 20 फरवरी से आयोजित इस प्रतियोगिता में 25-25 बालक बालिकाओं का चयन किया गया। निर्णायक की भूमिका निलेश जोशी, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, ममता रावत, भूपाल सिंह, हरीश चौहान, कुंदन सिंह आदि ने निभाई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका हसीना, एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, यशवंत कुमार, दिपांशु रौतेला, संजय तिवारी, ललित सिंह, गौरव कुमार, देवाशीष पंत, मनीष बिष्ट, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।