यहां रविवार से 12वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप शुरू हो गई। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने इस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि कराटे आत्मरक्षा का प्रमुख साधन है। बालिकाओं का इस खेल की तरफ उत्साह बढ़ना काबिले तारीफ है।
यहां छावनी परिषद के बहुउद्देश्यीय हॉल में रविवार से विभिन्न भार वर्गों में दो दिनी मुकाबले शुरू हुए। इसके लिए विभिन्न जिलों के 250 से अधिक कराटे खिलाड़ी पहुंचे हैं। कराटे डू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनित होंगे।
विजेता प्रतिभागियों को सोमवार को पूर्व विधायक करन माहरा पुरस्कार बांटेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष एनयूजे जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग ने समारोह की अध्यक्षता की।
वहां सीएमए के मैनेजिंग निदेशक संजीव कुमार, गुड बाई इंडिया के सचिव डीसी भोला, तकनीकी निदेशक मेहताब आलम, परिवहन निगम के निदेशक एडवोकेट सुंदर लाल गोयल, कांग्रेस के जिला महामंत्री भानुप्रकाश जोशी, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाघ्यक्ष ललित बिष्ट, हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष अगस्त लाल शाह, सोनू कुरैशी, मोहन चंद्र, एशियन कराटे पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, विशन टनवाल, महेंद्र भाकुनी, भूपाल बिष्ट, ममता राणा आदि थे।