फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही रानीखेत महोत्सव की तैयारी बैठक

Sun, 22 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत महोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पांच जून से प्रस्तावित रानीखेत महोत्सव की तैयारी बैठक हंगामेदार रही। महोत्सव के उद्घाटन और समापन के लिए मुख्य अतिथियों को लेकर राजनैतिक दलों के लोगों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया। तय हुआ कि उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे जबकि समापन नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट करेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


यहां तहसील भवन में संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक शुरू होते ही मेले के उद्घाटन और समापन के लिए मुख्य अतिथियों को लेकर गहमागहमी हो गई। कई लोगों ने महोत्सव को गैर राजनैतिक बनाने का सुझाव दिया, लेकिन बात नहीं बनी। गहमागहमी के बीच तय हुआ कि उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। शीघ्र ही उन्हें आमंत्रित करने शिष्टमंडल देहरादून जाएगा। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट 11 जून को समापन करेंगे।

मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सभी गतिविधियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सूफियाना टीम, रॉक बैंड, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की टीमों को बुलाने पर भी सहमति बनी। इस दौरान आयोजन समिति के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विपिन शाह, कैंट बोर्ड सभासद संजय पंत, उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, विमल सती, हिमांशु उपाध्याय, डीएन बड़ौला, सीकेएस बिष्ट, अतुल जोशी, दर्शन बिष्ट, हेमंत माहरा, हंसादत्त बवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें