फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत महाविद्यालय बनेगा स्वायत्त संस्थान : डॉ. धन सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में करीब सात करोड़ की लागत से नव-निर्मित वाणिज्य एवं कला संकाय भवनों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय को स्वायत्त संस्थान बनाए जाने की भी घोषणा की।
उद्घाटन कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि महाविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों की मांग पर बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम शुरू करने, 50 अतिरिक्त कंप्यूटर उपलब्ध कराने और आधुनिक कॉन्फ्रेंस कक्ष स्थापित करने की भी घोषणा की। साथ ही नए व पुराने परिसर को जोड़ने के लिए 40 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग निर्माण का भी ऐलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने महाविद्यालय को शोध, नवाचार और कौशल विकास का केंद्र बनाने पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने संस्थान की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर विधायक प्रमोद नैनवाल, दायित्वधारी कैलाश पंत, प्रदेश मंत्री बिमला रावत, डॉ. बरखा रौतेला, डॉ. पारूल भारद्वाज, डॉ. पीएन तिवारी, डॉ. महीराज महरा, डॉ. बबीता कांडपाल, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, धन सिंह रावत, रोहित शर्मा आदि मौजूद थे।
-
डॉ. बरखा रौतेला की विकास योजना को मंत्री ने सराहा

कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. बरखा रौतेला की ओर से तैयार किए गए विकास परियोजना प्रतिवेदन की सराहना की। उन्होंने इसे संस्थान की दूरदर्शी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसी योजनाबद्ध पहल ही शिक्षण संस्थानों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की विकास यात्रा पर आधारित एक वृत्तचित्र तैयार करने का सुझाव भी दिया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने डिग्री कॉलेज तल्ला सल्ट में नये भवन का किया लोकार्पण
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नेवलगांव पहुंचकर राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। करीब 299.75 लाख की लागत से निर्मित इस भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड भिकियासैंण ने किया है।
मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि तल्ला सल्ट क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना और नए भवन का निर्माण स्थानीय विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को भी अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक महेश जीना ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए महाविद्यालय के विकास के लिए निरंतर प्रयासों का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य चंद्रा गोस्वामी ने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, शिक्षाविद् आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें