फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत क्लब ने केआरसी क्लब को हराया

Thu, 01 May 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नर सिंह ग्राउंड रानीखेत में मौजूद खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नर सिंह ग्राउंड में चल रही अंडर 19 पुरुष जिला लीग में बुधवार को रानीखेत क्लब व क्लब केआरसी के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

क्लब केआरसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 27 ओवर में 132 रन में ऑल आउट हो गए। क्लब केआरसी के हर्ष ने 23 व रित्विक ने 22 रन बनाए। रानीखेत क्लब के हर्षवर्धन ने तीन विकेट, अरमान व अभिनव ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीखेत क्लब ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रानीखेत क्लब के गोविंद ने 64 रन और हर्षल ने नाबाद 55 रन बनाए। विजय आर्या व सौरभ ने अंपायर व हिमांशु ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

वहां संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, अनिल गोयल, संजय मेहरा, हरीश मनराल, हेमंत बिष्ट, दीप उपाध्याय, हर्ष गोयल, धीरज वर्मा, महेंद्र बिष्ट, परम मेहरा, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें