फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलैया में तब्दील हुआ रानीखेत-बदरीनाथ मोटर मार्ग

Thu, 11 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत-बदरीनाथ रोड के हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत-रामनगर-बद्रीनाथ मोटर मार्ग की हालत खराब है। बरसात के मौसम में सड़क ने तलैया का रूप धारण कर लिया है। जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ताड़ीखेत से लेकर सौनी तक का हिस्सा पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


कई दोपहिया वाहन चालक अब तक बदहाल सड़क में रपटकर घायल हो चुके हैं। मालूम हो कि रानीखेत-बद्रीनाथ मोटर मार्ग क्षेत्र का सबसे पुराना मोटर मार्ग है। इसका निर्माण 1942 में हुआ था, लेकिन अब यह मार्ग अत्यधिक दयनीय हालत में है। ताड़ीखेत कस्बा शुरू होते ही सड़क में गड्ढों की शुरुआत भी हो जाती है। बीचों बीच बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है, सभी गड्ढे पानी से लबालब भरे हुए हैं, दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गड्ढे घातक साबित हो रहे हैं। सौनी के पास सड़क सबसे दयनीय हालत में है।

बड़े वाहन चलते वक्त गड्ढों का पानी दुकानों के अंदर घुस जाता है, वहीं कीचड़ उछलने से राहगीर भी परेशान रहते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की हालत अक्सर ऐसी ही रहती है। कई बार व्यापारी स्वयं पत्थर डालकर गड्ढे पाटते हैं, लेकिन फिर हालात वही हो जाते हैं। उन्होंने विभाग से शीघ्र मोटर मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें