फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानी अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

Mon, 26 May 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती के उपलक्ष्य में रानीखेत में निकली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर रविवार को स्मृति अभियान के तहत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शामिल महिला शक्ति, पार्टी पदाधिकारी व लोग रानी अहिल्याबाई के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

रविवार को शोभायात्रा सुभाष चौक, गांधी चौक, सदर बाजार और मीना बाजार होते हुए विजय चौक पहुंची। इस मौके पर हुई सभा में श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा में रानी अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है। भाजपा कुमाऊं संयोजिका व जिला कार्यक्रम संयोजक विमला रावत ने कहा कि उनका जीवन कठिन परिस्थितियों में संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने महिलाओं को स्वाभिमान और आत्मबल के साथ आगे बढ़ना सिखाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट ने कहा कि वीरांगनाओं और महानायकों की स्मृतियों को सहेजने के लिए भाजपा सरकार की ओर से शुरू किए गए स्मृति अभियान से युवा पीढ़ी प्रेरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद

जिला कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, दीप पांडे, मोहन नेगी, विनोद भट्ट, ललित मेहरा, मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, विमल भट्ट, सुनीता डाबर, रेखा आर्या, ललिता गयाल, ममता गयाल, हेमा देवी, धन सिंह रावत, हंसादत्त बावड़ी, शंकर दत्त बुधोड़ी, ध्यान सिंह नेगी, मोहित नेगी, खजान पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें