रामनगर मरचूला मार्ग में साकर में खराब पड़े रेते से भरे ट्रक को हटाते पुलिस कर्मी और लोग।
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर-मरचूला मोटर मार्ग में साकर के पास पुलिया पर बुधवार रात नौ बजे उपखनिज से भरा ट्रक खराब हो गया। इस कारण इस मार्ग में 14 घंटे बड़े वाहनों का संचालन ठप रहा। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मार्ग में यातायात सुचारु हुआ।
बुधवार रात नौ बजे रामनगर-मरचूला मार्ग पर रेत ले जा रहा एक ट्रक खराब होने से मार्ग में बड़े वाहनों का संचालन अवरुद्ध हो गया। इस कारण मरचूला, थैलीसैंण, गौलीखाल, देघाट, सराईखेत, मानिला, भिकियासैंण आदि इलाकों छोटे वाहन ही गए। सूचना पर सुबह पहुंचे पुलिस कर्मियों और लोगों ने धक्का देकर खराब ट्रक को सड़क के किनारे किया। इसके बाद सुबह 11 बजे यातायात सुचारु हुआ।