फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला तालीम जोरों पर, पात्र सीख रहे अभिनय के गुर

Thu, 14 Sep 2017 10:28 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामलीला की तालीम लेतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आगामी शरद नवरात्र में होने वाली रामलीला के लिए विभिन्न स्थानों पर पात्रों को तालीम देने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर रामलीला के लिए पात्रों को देर रात तक कमेटियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में नंदादेवी, हुक्का क्लब, धारानौला, राजपुर, खत्याड़ी, नारायण तेवाड़ी देवाल, कर्नाटकखोला आदि स्थानों पर रामलीला के लिए पात्रों को तराशा जा रहा है। सायं सात बजे से देर रात तक पात्रों को वरिष्ठ कलाकार प्रशिक्षण दे रहे हैं। कई स्थानों पर बालिकाएं भी रामलीला मंचन का प्रशिक्षण ले रही हैं।  
नंदादेवी रामलीला कमेटी के संरक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि सायं के समय पात्रों को तालीम दी जा रही है। तलबे पर विजय सनवाल और हारमोनियम पर संजय उप्रेती संगत कर रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष संजय साह, अर्जुन बिष्ट, धनंजय साह, अनिल सनवाल भी सहयोग कर रहे हैं। उधर रामलीला कमेटी नारायण तेवाड़ी देवाल द्वारा भी पात्रों को अभिनय के गुर सिखाए जा रहे हैं। अध्यक्ष राजू बिष्ट, वरिष्ठ कलाकार गिरीश धवन, सभासद मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, भुवन तिवारी, जितेंद्र परिहार, पंकज कांडपाल, प्रदीप तिवारी आदि पात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें