फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्म के साथ बिरखम में रामलीला मंचन शुरू

Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रामलीला का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जैंती तहसील के बिरखम कस्बे में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन श्री राम स्तुति, वंदना, नटी सूत्रधार प्रसंग, शिव भक्ति, असुर अत्याचार, देवगण वंदना, दशरथ दरबार, पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम जन्म, सीता जन्म, जनक दरबार आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन


उधर धौलादेवी ब्लॉक के खोला में सीता स्वयंवर का मंचन देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। बिरखम में रामलीला में हर सिंह धानक ने राजा दशरथ के पात्र का भावपूर्ण अभिनय किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंवर नेगी, व्यवस्थापक दीवान नेगी, सचिव धन सिंह, महावीर बोरा, कोषाध्यक्ष डुंगर सिंह बोरा, किशन सिंह क्वेराली, बची सिंह क्वेराली, अमर सिंह बोरा, सोनू बोरा, हेम सनवाल आदि थे।

हारमोनियम पर नैन सिंह नेगी, तबले पर प्रकाश नेगी ने संगत दी। उधर धौलादेवी ब्लॉक के खोला में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, रावण-वाणासुर संवाद, राम द्वारा धनुष तोड़ना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। गोकुल गैड़ा ने जनक, महेंद्र गैड़ा ने लक्ष्मण, बलवंत गैड़ा ने परशुराम, बची सिंह गैड़ा ने वाणासुर, अर्जुन बनौला ने सुनैना का अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें