फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान दन्यां में मातृ शक्ति सम्मेलन

Sun, 25 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रामलीला मैदान दन्यां में हुए मातृ शक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मातृ शक्ति ही समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। मां जननी है और परिवार का आधार है। जिस समाज में महिला का सम्मान नहीं होगा। वह समाज कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता। 


कुंजवाल ने कहा कि समाज में महिलाओं का सर्वोपरि स्थान है और समाज में देवी के रूप में पूज्यनीय हैं। महिला शक्ति बहुत बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों की बराबरी ही नहीं कर रही हैं बल्कि पुरुषों से भी आगे हैं। महिलाओं का आह्वान किया कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाज करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं। वह काम ईमानदारी से करने के साथ ही समाज में परिवर्तन और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी आगे आएं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। कुंजवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा कई केंद्र पोषित योजनाओं हेतु धनराशि आवंटित न करने से तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कुंजवाल ने 600 से अधिक भोजन माताओं, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्त्रियों, महिला समूहों की सदस्यों को सम्मानित किया। इससे पूर्व कुंजवाल ने चलमोड़ी गाड़ा आश्रम में बाल मेले का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से अनेक विकास कार्य हुए हैं, जिससे विधानसभा क्षेत्र को अलग पहचान मिली है। संचालन कांग्रेस जिला महामंत्री पूरन बिष्ट ने किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा, लीला बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंग्वाल, हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, दीवान सतवाल, चित्रा सिंग्वाल, गोपाल दत्त जोशी, सतीश पंत, कुसुम कोहली, नंदी भैसोड़ा,  महेश भट्ट, बीईओ बीएस भारती, बाल विकास विभाग की कला बिष्ट, रमेश मेलकानी, प्रधान हरिमोहन भट्ट, मनोज रावत आदि ने विचार रखे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और भोजन माताओं ने कुंजवाल को समस्याओं से अवगत कराया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें