फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद मोह के साथ रानीखेत की ऐतिहासिक रामलीला शुरू

विज्ञापन
रामलीला में नारद मोह कर मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खड़ी बाजार की रामलीला का मंचन रविवार की रात्रि नारद मोह के प्रसंग के साथ शुरू हुआ। युवा कलाकारों का अभिनय देखने के लिए दर्शक देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन

नारद की भूमिका को तरुण साह ने बखूबी निभाया, वहीं विष्णु की भूमिका में परमवीर मेहरा, मोहिनी की भूमिका में परमानंद शायर, उर्वशी के किरदार में हिमांशु रावत, कुंभकर्ण के किरदार में धीरेंद्र वर्मा ने प्रभावित किया। वहीं सूत्रधार वासु वर्मा, नटी जयवर्द्धन कामदेव देवांश पांडे, विभीषण हेमंत कुमार, गण हर्षित, सक्षम और लक्ष्मी के किरदार में जयवर्द्धन ने सराहनीय कार्य किया। इधर, जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में देर शाम विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन शुरू हो गया है। कर्नाटक खोला, नंदादेवी, राजपुरा, खत्याड़ी, हुक्का क्लब, धारानौला, सरकार की आली, एनटीडी में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। इधर, भतरौंजखान कस्बे में भी देर रात्रि रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। संवाद
गरुड़ में भी मंचन शुरू
गरुड़ (बागेश्वर)। आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ की ओर से केडी पांडे रामलीला मैदान में पहली नवरात्र से रामलीला शुरूहो गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे ने सभी का स्वागत किया है। उधर, कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार ने रामलीला मंचन की तिथि घोषित नहीं की है। यहां पर तालीम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें