फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पेयजल योजना की दोनों मोटरें फुंकी क्षेत्र में पेयजल संकट

विज्ञापन
रामगंगा पेयजल योजना की फुंकी मोटर। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रामगंगा पेयजल योजना की मोटरें एक बार फिर जवाब दे गई। महतगांव स्थित पंपिंग हाउस की दोनों मोटरें फुंकने से क्षेत्र में फिर से पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल संस्थान ने बाजपुर से मैकेनिक बुला लिया है, उसे भी दो से तीन दिन मोटर ठीक करने में लगेंगे।
विज्ञापन

रामगंगा पेयजल योजना की मोटरों का फुंकना आम बात है। जिस कारण क्षेत्र में पानी का संकट गहरा जाता है। लोग दूर दराज के स्रोतों पर निर्भर हैं। रविवार को महतगांव पंपिंग हाउस की दोनों मोटरें फुंक गई। द्वाराहाट नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों सहित इससे जुड़ी ग्राम पंचायत गवाड़, कोटीला, भुमकिया, पूजाखेत, उटौड़ आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। कहा कि योजना में आए दिन खराबी रहती है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

-पेयजल योजना की मोटरें फुंक गई हैं, बाजपुर से मैकेनिक बुला लिया है। दो से तीन दिन में मशीन ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। मोटरें पुरानी होने के कारण बार बार समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।-एसएस रौतेला, जेई, जल संस्थान द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें