फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाओं की धूम, राममय हुआ जिला

Thu, 15 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन शुरू हो गया है। रामलीला के पहले दिन नारद मोह, रावण तपस्या, देवगणों की स्तुति, राम, सीता जन्म आदि प्रसंग मंचित किए गए।
विज्ञापन


कर्नाटकखोला में रामलीला का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने किया। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने सभी का स्वागत किया।

रामलीला में रावण तपस्या, देवगणों की स्तुति, राम और सीता जन्म प्रसंग मंचित हुए। इस मौके रामलीला में सहयोग के लिए सभासद अशोक पांडे, कमलेश कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, गिरीश जोशी, आनंदी कर्नाटक, मदन मोहन कर्नाटक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


हुक्का क्लब, नंदादेवी, राजपुरा, धारानौला, एनटीडी, खत्याड़ी आदि स्थानों पर भी रामलीला मंचन शुरू हो गया है। सरकार की आली में रामलीला में देवगण स्तुति, राम जन्म, सीता जन्म का मंचन हुआ। कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह नेगी ने सभी का स्वागत किया।

उधर सोमनाथ रामलीला कमेटी सोमेश्वर के तत्वावधान में रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन नटी सूत्रधार, इंद्र का भय, नारद तप, नारद घमंड, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण तप, रावण का कैलाश पर्वत हिलाना, राम जन्म का मंचन किया गया। नारद और विष्णु संवाद मुख्य आकर्षण रहा। रामलीला का उद्घाटन थानाध्यक्ष केआर आर्या ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें