फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ियानौली में श्री राम जन्म के साथ दिन की रामलीला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती तहसील के खड़ियानौली गांव में दिन की रामलीला शुरू हो गई है। रामलीला में पहले दिन नारद मोह, रावण परिवार द्वारा भगवान शिव से अमरता का वरदान मांगना, दशरथ पुत्र यज्ञ, श्री राम जन्म, राजा जनक द्वारा जनकपुरी में हल चलाने के दौरान सीता का जन्म होना आदि प्रसंग मंचित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रवासी ग्रामीण राजेंद्र सिंह नेगी ने रामलीला का उद्घाटन किया। बता दें कि कि नगर क्षेत्र में दशहरा से पूर्व रामलीला का मंचन होता है। जबकि ग्रामीण इलाकों में दशहरे के बाद रामलीला होती है।
दशहरे के दौरान गांवों में कृषि कार्य काफी ज्यादा होता है। महिलाएं, पुरुष और उनके बच्चे सुबह से लेकर देर शाम तक खेतों में काम करते हैं, जिससे अधिकतर ग्रामीण इलाकों में दशहरा के बाद ही रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला के शुभारंभ के मौके पर पूर्व प्रधान कुंदन नगरकोटी, बलवंत नगरकोटी, कमलेश राणा, रणजीत सिंह, मोहन नेगी, दीवान नेगी, किशन अधिकारी, त्रिलोक सिंह, भावना देवी, मोहनी देवी, गंगा देवी, सोबन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें