फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पनुवानौला में रामजन्म के साथ रामलीला शुरू

Sun, 29 Oct 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 28एएलएम21पी- धौलादेवी के पनुवानौला में शिव प्रसंग का मंचन करते कलाकार । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के पनुवानौला में राम जन्म के साथ रामलीला का मंचन शुरू किया गया। पात्रों ने बड़ी सजीवता से अभिनय किया। रामलीला का आनंद लेने दर्शक देर रात तक जुटे रहे। पनुवानौला में मुख्य अतिथि दन्या थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने राम के आदर्शों को जीवन में उतारकर अपराध से दूर रहने की अपील की। पहले दिन नट-नटी सूत्रधार, नारद की तपस्या, नारद मोह, रावण को शिव से वरदान प्राप्ति, रावण के कैलाश पर्वत उठाने, राम जन्म के प्रसंगों का मंचन किया गया। राज के जन्म लेते ही लोगों ने जयकारे लगाए। शिव के पात्र की भूमिका रवि बनौला, पार्वती के पात्र की भूमिका संजय नेगी, नारद के पात्र की भूमिका विनोद वर्मा, रावण के पात्र की भूमिका हेमंत शाह, कुंभकरण के पात्र की भूमिका पूरन पांडे, विभीषण के पात्र की भूमिका अमित जोशी, दशरथ के पात्र की भूमिका प्रकाश जोशी, जनक के पात्र की भूमिका कुंदन सिंह गैड़ा ने निभाई।
विज्ञापन


द्वाराहाट में हुआ रामलीला का समापन
द्वाराहाट। इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित रामलीला का समापन हवन और भंडारे के साथ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट ने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए कहा। वहां कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चौधरी निर्देशक ललित चौधरी, संरक्षक कैलाश शाह, उपाध्यक्ष हरीश हरबोला, सचिव कमल हरबोला, ब्लॉक प्रमुख दीपक किरोला, गिरीश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें