गरुड़ (बागेश्वर)। डंगोली-सैलानी सड़क पर कई जगह पर गड्ढे बन गए हैं। इनसे दुर्घटना का खतरा है। इनसे चिंतित लाहुरघाटी के ग्रामीणों ने सड़क सुधारने की मांग की है। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने बताया कि सैलानी गांव की सड़क बरसात में डंगोली, भोलाथल, जिंतोली आदि क्षेत्रों में खराब हो गई थी। इससे परेशान गढ़खेत के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह नेगी, आनंद गढि़या समेत लाहुरघाटी के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अभियंताओं से कई बार सड़क सुधारने की मांग की। इसके बावजूद सड़क नहीं सुधारी जा सकी। इस कारण वाहन चालकों को उस रूट पर वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद