फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखा कहा हैं प्राण पियारे कहा मम राज दुलारे..

विज्ञापन
अल्मोड़ा राजपुरा में रामलीला मंचन में वनवास का दृश्य। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न स्थानों पर देर रात्रि तक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। नंदादेवी मंदिर परिसर में शुक्रवार रात हुई रामलीला में सुमंत विलाप, केवट मिलन, भरत-कैकेयी संवाद, दशरथ मरण, शत्रुघ्न-मंथरा संवाद, चित्रकूट मिलन आदि तक की लीला मंचित की गई।
विज्ञापन

दशरथ-सुमंत संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। दशरथ सुमंत से कहते हैं सखा कहा हैं प्राण पियारे कहा मम राज दुलारे..। जवाब में सुमंत कहते हैं नाथ भानु कुल नाथ सुनो तुम कहुं मैं शीश नवाय के रघुपति कहा बहुत समझाए सुर सरि क्षीर अनहाय कै..। वरिष्ठ रंगकर्मी और कवि नवीन बिष्ट ने दशरथ और सुमंत का अभिनय गणेश मेर ने किया। वहां रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक प्रकाश पांडे, अध्यक्ष कुलदीप मेर, सचिव अर्जुन बिष्ट, कोषाध्यक्ष धनंजय साह, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा आदि थे।
एनटीडी की रामलीला में सुमंत विलाप, दशरथ-कैकेयी संवाद, दशरथ मरण, केवट प्रसंग, चित्रकूट मिलन आदि प्रसंग मंचित किए गए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, सचिव मुकेश नेगी, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, उपसचिव पंकज कांडपाल आदि थे। राजपुर की रामलीला में केवट प्रसंग दिखाया गया। वहां कली, स्नेहा प्रसाद, शीतल, राकेश कुमार, शेखर, बिमलेश कुमार, दिशिका राज, रिंकू ने अभिनय किया। वहां अध्यक्ष किशन लाल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव विमलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर, रामलीला समिति की ओर से कर्नाटक खोला की रामलीला में राम का वन गमन, सुमंत विलाप, केवट प्रसंग, वनवासिन प्रसंग, भिल्ल प्रसंग, दशरथ मरण, भरत मिलाप आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी दीप पांडे ने सुमंत के पात्र का शानदार अभिनय किया। मुख्य अतिथि फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल ने रामलीला का शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट किया।
श्री राम जन्म के साथ लमगड़ा में रामलीला शुरू
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। रामलीला कमेटी की ओर से लमगड़ा कस्बे में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नारद मोह, रावण श्राप, राम जन्म के प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नंदन कपकोटी, बालम कपकोटी, हरीश कपकोटी, दीपक मलड़ा, बची सिंह बगड़वाल, राम सिंह नगरकोटी, लक्ष्मण सिंह सतवाल, निर्देशक गोविंद कुंजवाल, राकेश बगड़वाल, प्रकाश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें