फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में जगह-जगह रामलीला की धूम

Thu, 28 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हुक्का क्लब की रामलीला में केवट और राम संवाद प्रसंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह रामलीला की धूम मची है। दर्शक देर रात्रि तक रामलीला का आनंद ले रहे हैं। रामलीला को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। सरकार की आली में बुधवार रात सूपर्णखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण आदि प्रसंग मुख्य आकर्षण रहे। पात्रों का दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया। धारानौला में गत रात राम वनवास, केवट, भिल्ल प्रसंग, सुमंत-दशरथ संवाद, श्रवण कुमार भक्ति, दशरथ मरण, चित्रकूट मिलन का मंचन किया गया। इससे पहले अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने रामलीला का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


एनटीडी में दशरथ-कैकई, दशरथ-मंथरा, मंथरा-कैकई संवाद, राम वनवास, राम-सुमंत संवाद के प्रसंग मंचित हुए। एनटीडी में भी रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। उधर राजपुरा की रामलीला में गत रात मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा थे। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रामलीला में दशरथ मरण, राम वनवास, सुमंत राम संवाद, चित्रकूट मिलन के प्रसंगों का मंचन किया गया।3 कमेटी के अध्यक्ष सचिन आर्या और संयोजक किशन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। 

कर्नाटकखोला की रामलीला में दशरथ विलाप, सुमन राम संवाद, राम केवट संवाद, राम विलाप प्रसंग मंचित किए गए। सुमंत के पात्र दीपक पांडे ने शानदार अभिनय  कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी ने रामलीला का शुभारंभ किया। हुक्का क्लब में सुमंत विलाप, केवट मिलन, भिल्ल और वनवासिन प्रसंग, वाल्मीकि प्रसंग, दशरथ मरण, श्रवण भक्ति, कैकई भरत संवाद का मंचन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें