फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लव-कुश कांड की लीलाओं के साथ 14 दिन बाद रामलीला का समापन

Fri, 06 Nov 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सोमेश्वर में लव कुश कांड का दृश्य।
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आदर्श रामलीला कमेटी रियूनिया चनौदा में आयोजित 12वें वर्ष की रामलीला का 14वें दिन भव्य समापन हो गया। रामलीला के 10 दिनों के मंचन के बाद चार दिनों तक लव-कुश कांड की लीलाओं का मंचन किया गया। अंतिम दिन कलाकारों ने राम-सीता वियोग संवाद, माता सीता की धरती मां से पुकार और उनके धरती में समाने के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। इन दृश्यों को देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के बाद सोमनाथ सांस्कृतिक मंच के निदेशक मदन मोहन सनवाल की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद कमेटी की ओर से सभी कलाकारों को उत्कृष्ट अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान छानी ल्वेशाल मीनाक्षी दोसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवन दोसाद, ग्राम प्रधान पाया विजय सैजारी और समाजसेवी लीला बोरा ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा ने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों, सहयोगियों, क्षेत्रवासियों और दर्शकों का आभार जताया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा, निर्देशक मोहन सिंह बोरा, प्रकाश भारती, महिपाल सिंह भाकुनी, ललित भाकुनी, भुवन बोरा, गोपाल बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें