फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा जिले की मांग को लेकर सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
जन सैलाब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तीन दशक से चली आ रही रामगंगा जिले की मांग जोर पकड़ने लगी है। रामगंगा जिले की मांग को लेकर आयोजित जनसम्मेलन में काफी भीड़ उमड़ी। सवर्दलीय सम्मेलन में दलगत नीति से ऊपर उठकर रामगंगा जिले के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं जिले की मांग के समर्थन में व्यापार संघ के आह्वान पर भिकियासैंण के व्यापारियों ने पूरे दिन बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने तहसील मार्ग से राजकीय इंटर कालेज मैदान तक जुलूस निकालकर सम्मेलन में शिरकत भी की। इस दौरान रामगंगा जिला अभियान के संयोजक राकेश नाथ ने सल्ट विधायक सुरेंद्र जीना को मुख्यमंत्री के नाम रामगंगा जिला सृजन का मांग पत्र सौंपा। 

रविवार को राजकीय इंटर कालेज भिकियासैंण के मैदान में आयोजित जनसम्मेलन में वक्ताओं ने अल्मोड़ा जिले के दूरस्थ क्षेत्र सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, चौखुटिया और द्वाराहाट तहसीलों को मिलाकर पृथक रामगंगा जिले की मांग उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामगंगा जिले की मांग तीन दशक पुरानी है। राम गंगा जिले को दूरस्थ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताते हुए दलगत राजनीति से हटकर जिला अभियान को धार देने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया।

रामगंगा जिला अभियान के संयोजक राकेश नाथ ने भावी रणनीति बताते हुए कहा कि जिले के आंदोलन को तेज करने के लिए अप्रैल में पाचों तहसीलों के बाजार एक-एक दिन बंद रहेंगे। रानीखेत जिले का  विरोध किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सम्मेलन में मौजूद सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने रामगंगा जिले की मांग को जायज बताते जनभावनाओं को सदन में उठाने की बात कही।

 सम्मेलन में पाचों तहसीलों के सैकड़ों लोग मौजूद थे। सम्मेलन का संचालन लीला बिष्ट और राकेश नाथ ने किया। सम्मेलन को द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पुरूषोत्तम शर्मा, गंगा पंचोली, पुष्कर पाल, अमर सिंह, महिपाल बिष्ट, दीपक बिष्ट, हंसा नेगी, शंकर फुलारा, नारायण सिंह, राधा रमण, गोपाल मासीवाल, हेमा नेगी, तारादत्त शर्मा, मनोहर बिष्ट, रमेश गोस्वामी आदि ने संबोधित किया।

रामगंगा जिले की मांग के समर्थन में व्यापारियों ने भिकियासैंण बाजार पूरे दिन बंद रखा। जिले के समर्थन में व्यापारियों ने तहसील मार्ग से सम्मेलन स्थल राजकीय इंटर कालेज मैदान तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और सम्मेलन में भाग लिया। जुलूस में व्यापार मंडल सचिव मदन मेहरा, राज रौतेला, जगत सिंह, पुष्कर बंगारी, महिपाल बिष्ट, दीपक, खुशाल नेगी, गोपाल सिंह, शंकर फुलारा, प्रकाश रौतेला ,मनोहर सिंह आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें