खुद को कमरे में बंद कर आमरण अनशन करते राज्य आंदोलनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
चिन्हिकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर अनशन पर बैठे 12 राज्य आंदोलनकारियों का आमरण अनशन जारी है। जिनमें एक आमरण अनशनकारी का अनशन सातवें दिन और ग्यारह अनशनकारियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठे रामसिंह बोरा के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है।
इससे पूर्व विगत देर सायं फिंचाराम चौहान, थानाध्यक्ष अशोकर कुमार और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की, लेकिन आंदोलनकारी किसी भी स्थिति में नहीं माने। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। अनशनकारी बारह लोगों ने दो दिन से खुद को नगर पंचायत के कक्ष में कैद कर रखा है। अनशन पर बैठे अन्य ग्यारह लोगों में मनोज अधिकारी, महेश तिवारी, मोहन रावत, कुंदन राम, धनीराम, गोपाल सिंह, दानसिंह, नवीन जोशी, मनोहर जोशी, किसन सिंह नेगी और लक्षमण सिंह नेगी शामिल हैं।