फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 राम को वनवास, दशरथ ने त्यागे प्राण

Tue, 31 Oct 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चिलियानौला की रामलीला में राम सुमंत संवाद के दृश्यों का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलियानौला में रामलीला समारोह जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद दूर दराज के ग्रामीण देर रात तक रामलीसा का आनंद ले रहे हैं। सोमवार की रात्रि चिलियानौला में राम वनवास, राम के वियोग में दशरथ द्वारा प्राण त्यागने के दृश्यों का भावपूर्ण मंचन हुआ। इसके बाद राम-सुमंत संवाद के दृश्यों ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बाद में केवट ने भगवान राम की नैया पार लगाई। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान ताड़ीखेत ब्रांज फैक्ट्री के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने पहाड़ी गीतों के धुनों पर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह कुवार्बी, बीडीसी सदस्य मदन कुवार्बी, पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन कुवार्बी, पूर्व प्रधान कवींद्र कुवार्बी सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें