फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया में सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

विज्ञापन
चौखुटिया में सीएए के समर्थन में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में नारेबाजी के साथ रैली निकाली। रैली नगर के विभिन्न बाजारों से गुजरने के बाद क्रांतिवीर चौराहे पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने देश की सुरक्षा और शांति के लिए सीएए को जरूरी बताया। वक्ताओं ने कहा कि सीएए से देश में रहने वाले किसी भी जाति संप्रदाय के व्यक्ति की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी पार्टियां सीएए के बारे में जनता के बीच नकारात्मक बातें फैलाकर अशांति पैदा करना चाहती हैं।
रैली और सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, प्रभारी अनिल शाही, पूरन संगेला, मुकेश पांडे, सुरेंद्र मनराल, गंगासिंह रावत, डॉ.नवीन जोशी, डॉ.विनोद छिमवाल, चंदन बिष्ट, हयात सिंह, शोबन सिह, कुलदीप आर्या, मोहन मेहरा, दीवान सिह, खुशाल सिंह, द्वाराहाट मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, पप्पू सती, हेमा, सहित कई कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें