फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ निकाली रैली

Sun, 12 Apr 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, (गरुड़) बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कत्यूर घाटी मद्य निषेध संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और महिलाओं ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया। गरुड़ बाजार में शराब की दुकानें न खोलने की मांग को लेकर विशाल जुलूस निकाला। महिलाओं के गरुड़ बाजार में नारेबाजी की तो शराब के विक्रेताआें ने दुकानों के शटर गिरा दिए। शराब विरोधी संगठनों ने 15 अप्रैल के बाद आंदोलन को उग्र रूप देने का ऐलान किया है।


निषेध संघर्ष समिति के बैनर तले 12 से अधिक संगठनों से लोग जुड़े हैं। महिला, पुरुष रविवार की सुबह रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस उग्र देखकर जिला प्रशासन ने गरुड़ बाजार में पीएसी की एक टुकड़ी तैनात कर दी। नारेबाजी करते हुए लालपुल, गोलू मार्केट होकर जुलूस गांधी चबूतरे पर पहुंचा।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कत्यूर घाटी की जनता गरुड़ बाजार में शराब की दुकानें किसी भी सूरत में नहीं खुलने देगी। शराब व्यवसायी को किराए पर दुकान देने वाले भवन स्वामी का भी पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकी नंदन जोशी, अखिल जोशी, नंदन सिंह नेगी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सनवाल, सदन मिश्रा, नीमा वर्मा, चंदन बरोलिया, मोहन बृजवासी, अभय नेगी, घनश्याम जोशी, लक्ष्मी आश्रम की बसंती बहन, दीक्षा बहन, रमेश रावत, समिति के संयोजक डीके जोशी, इंद्रा मिश्रा आदि ने विचार रखे। संचालन किया देवकी नंदन जोशी ने किया।
विज्ञापन



 कत्यूर घाटी की महिलाओं में शराब के खिलाफ  भारी गुस्सा है। शराब विरोधी रैली में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी ज्यादा थी। महिलाओं ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि 15 अप्रैल के बाद हर गांव में शराब के खिलाफ  जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लक्ष्मी आश्रम की बसंती बहन, दीक्षा बहन ने बताया कि शराब बढ़ते प्रचलन से युवा पीढ़ी बर्बाद हो गयी है। उन्होंने कहा कि व्यसन मुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी होगी तो शराब व्यापारी गरुड़ बाजार में शराब की दुकान खोलने का प्रयास नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें