फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी की खरीददारी में जुटी बहनें, पुरुष खरीद रहे जनेऊ

विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार में एक दुकान से राखी खरीदती महिलाएं और युवतियां। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 15 अगस्त को भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन पर्व भी है। बाजार में राखी की दुकानों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। युवतियां, महिलाएं अपने भाइयों के लिए राखी खरीद रही हैं। कई महिलाओं ने दूर रहने वाले भाइयों के लिए पहले ही राखी खरीद कर डाक से उन्हें भेज भी दी है।
विज्ञापन

बाजार में जगह-जगह व्यापारियों ने राखी की दुकानें सजा रखी हैं। साधारण डोर वाली राखी से लेकर भगवान गणेश, राधा कृष्ण, बच्चों को लुभाने वाली कार्टून राखी, छोटा भीम और तिरंगा राखियों की खूब बिक्री हो रही है। पांच रुपये से लेकर बाजार में चार सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध है।
वहीं जनेऊ धारण करने वाले लोग बाजार से जनेऊ भी खरीद रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन इन्हें धारण किया जाता है। इसके अलावा मिठाई की दुकानें भी अलग अलग तरह की मिठाइयों से सज गई हैं। बहनों को उपहार देने के लिए भाई भी बाजार से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें