फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में राकेश और जमुना चैंपियन

Sun, 06 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्र वर्ग में राकेश सिंह और छात्रा वर्ग में जमुना चैंपियन रहीं। छात्रा और  छात्र वर्ग की चार सौ गुणा चार मीटर की दौड़ में क्रमश: लक्ष्मी रावत और नीरज  विजेता रहे। । सौ, सोलह सौ मीटर दौड़ में जमुना और गोविंद प्रथम रहे।
विज्ञापन



इसी तरह लंबी कूद में संजय और निर्मला प्रथम रहे। दोनों वर्गों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में ममता और कुलदीप कुमार विजेता रहे। प्राचार्या  डा. मीनू श्रीवास्तव ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। संचालन क्रीडा प्रभारी डा. प्रभाकर त्यागी ने किया। निर्णायकों में डा. चारू दत्त आर्य, डा. गिरीराज सिंह, डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. प्रभाकर त्यागी,  डा. जेएस रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें