फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजुला-मालूशाही नाटक का मंचन

Sun, 14 Jun 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय महासभा सांस्कृतिक मंच पोखरी नेे प्राइमरी स्कूल दन्यां में राजुला-मालूशाही नृत्य नाटिका का मंचन किया।
विज्ञापन


कलाकारों ने भावपूर्ण संवादों से राजुला-मालूशाही की जीवन गाथा पेश की। कार्यक्रम देखने को दर्शकों की काफी भीड़ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि राजुला-मालूशाही की गाथा पौराणिक, पवित्र प्रेम कथा है। यह सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़ी लोकगाथाओं, कथाओं, परंपराओं, लोकगीतों, नृत्यों आदि संस्कृति को आगे बढ़ाने, सहेजने के माध्यम हैं।
विज्ञापन


महासभा का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने युवा पीढ़ी के अपनी जड़ों से विमुख होने पर चिंता जताई। मंच के निर्देशक दीवान सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधान आनंद जोशी, महेश जोशी, बीडीसी सदस्य हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, पूरन बिष्ट, गोविंद पंत, संजय दरम्वाल, हयात सिंह, पुष्पा पुनेठा, पुष्पा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें