फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनी आध्यात्मिक प्रवास के बाद लौटे रजनीकांत

Mon, 19 Mar 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
रवाना होने से पूर्व योगदा आश्रम में फिल्म अभिनेता रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिने अभिनेता रजनीकांत तीन दिनी आध्यात्मिक प्रवास के बाद सोमवार सुबह 10 बजे यहां से काठगोदाम के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व वह गुरुशरण धाम से योगदा आश्रम गए जहां कृष्ण मंदिर और ध्यान मंदिर में उन्होंने 10 मिनट तक ध्यान लगाया। आश्रम से प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह अपनी कार से काठगोदाम के लिए रवाना हो गए। वहां से वह वाया ट्रेन दिल्ली और उसके बाद चेन्नई जाएंगे। 

विज्ञापन


तीन दिनी आध्यात्मिक प्रवास के दौरान उन्होंने महावतार बाबा की गुफा में जाकर ध्यान लगाया और भविष्य में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की सफलता के लिए प्रार्थना की। रजनीकांत की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। रजनीकांत अपने प्रशंसकों से आत्मीयता से मिले, उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

स्थानीय बच्चों ने उन्हें हनुमान चालीसा की पुस्तक प्रदान की। देर शाम तक रजनीकांत छत से क्षेत्र के अलौकिक वातावरण को निहारते रहे। वह पूरे प्रवास के दौरान फिल्म स्टार कम आध्यात्मिक पुरुष अधिक नजर आए। रजनीकांत ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें