अल्मोड़ा में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व दोनों टीम के खिलाड़ी । । संवाद न्यूज एज?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मोहन लाल वर्मा मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का पहले मैच अंबेडकर रानीखेत और सॉकर बॉयज की टीम के बीच खेला गया। अंबेडकर रानीखेत की टीम ने मैच 4-2 से जीता लिया। जगदीश और राजेंद्र ने 2-2 गोल कर टीम को जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच राजेंद्र बिष्ट रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व फुटबाल खिलाड़ी अकरम खान ने किया। रैमजे स्कूल के प्रधानाचार्य विनय लाल विशिष्ट अतिथि रहे। मैच के उद्घोषक धीरेंद्र मर्तोलिया और संचालक गिरीश धवन थे। मैच के सफल संचालन में सभासद सौरभ वर्मा ने सहयोग किया। वहां पर नरेश वर्मा, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, मनीष जोशी, रणजीत भंडारी, एलके पंत, दीपक वर्मा, हरीश कनवाल ,पंकज लटवाल आदि थे।