ट्राफी के साथ साहित्यकार राजेंद्र सिंह बोरा। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ त्रिभुवन गिरी महाराज को उत्तराखंड भाषा संस्थान ने उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (गुमानी पंत पुरस्कार) से सम्मानित किया है।
देहरादून में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। राजेंद्र को कुमाऊंनी बोली (लोक भाषा) में दीर्घ कालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन और लोक भाषा की सेवा के लिए ये पुरस्कार दिया गया। राजेंद्र की महाकाव्य गोरिल, क्या पहचान प्रिया की होगी, उपन्यास कल्याण, प्रबंधक काव्य बाजी कुड़ी पहरू, गीत संग्रह भेंट कुल आठ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सदस्य रवि रौतेला, भाजपा नगर महामंत्री मनोज जोशी, विनीत बिष्ट, विजय चौहान, रोहित साह आदि ने उन्हें बधाई दी है।