फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गपशप कार्यक्रम में उठा शहर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा

विज्ञापन
राजकीय अस्पताल परिसर में गपशप कार्यक्रम में भाग लेते लोग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक गपशप शहर के लिए कार्यक्रम में क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठा। राजकीय अस्पताल परिसर में एकत्रित लोगों ने कहा कि उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र राजकीय अस्पताल बदहाल व्यवस्थाओं से खुद ही बीमार है। कहा फिजिशियन का पद कई महीनों से रिक्त पड़ा है, जिस कारण रोगी परेशान हो रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन को कुछ भी लेना-देना नहीं है। जन औषधि केंद्र खोलने की मांग भी उठी।
विज्ञापन

जन जागरण मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई से भी लोगों ने मुलाकात कर समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि दूर दराज से आने वाले रोगियों के लिए अस्पताल में व्यवस्थाएं तक नहीं हैं।
बिना प्रतिस्थानी के फिजिशियन को स्थानांतरित करने पर आक्रोश जताया गया। कहा कि अस्पताल में रोगियों को दवा, जांच आदि के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रोगियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया जा रहा है। अधीक्षक से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई। कार्यक्रम में संयोजक खजान जोशी, महेश जोशी, अनूप अग्रवाल, सुहेब अहमद, डॉ. चारु पंत, वसीम भाई, हेमवती नंदन,मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें