विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्लूएसएन) के अभिभावकों का ब्लाक संसाधन केंद्र मे सुझाव और परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों में छिपी प्रतिभा को विकसित करने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने अभिभावकों से कहा कि वह विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का किसी मायने में सामान्य बच्चों से कम आकलन न करें, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की दिशा में सहयोग के साथ ही प्रोत्साहित करते रहें। शिविर में योजनाओं, छात्रवृत्ति और इससे संबंधित स्कूलों और स्वयं सेवी संस्थाओं की जानकारी दी गई। शिविर में ब्लाक प्रमुख बिशन राम, बीईओ गणेश पाठक, बीआरसी समन्वयक चंद्रादत्त पांडे, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश कैड़ा, एचपी गंगवार आदि ने विचार रखे। संचालन बीएस अधिकारी ने किया। वहां डा.विवेक पंत, लीला जोशी, राजेंद्र सिंह, ज्योति जोशी आदि मौजूद थे।