फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का मौसम सिर पर और बंद पड़े हैं नाले और कलवर्ट

Sun, 23 Jun 2019 12:15 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/रानीखेत।
विज्ञापन
सेराघाट मार्ग में बंद पड़ा कलवर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बरसात का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन जिले के नगर और ग्रामीण इलाकों में नाले और कलवर्ट अभी तक बंद पड़े हैं। यदि इन्हें जल्द नहीं खोला गया तो बरसात में कई इलाकों में जल भराव के साथ ही भूस्खलन की समस्या भी खड़ी हो सकती है। उधर रानीखेत में छावनी क्षेत्र के अलावा चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में भी कई नाले बंद हैं। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे कई स्थानों पर नालियां बंद पड़ी हैं। बारिश होने पर मालरोड में बरसाती पानी सड़कों में बहना आम हो गया है। यही हाल लिंक रोड का भी है। यहां सड़कों के किनारे नालियां तक नहीं बनी हैं। बारिश होने पर सड़क पर पानी बहता रहता है। धारानौला और लोअर मालरोड का भी यही हालत है। साईं मंदिर के निकट आए दिन जल भराव की समस्या रहती है। थोड़ा बारिश होने पर ही यहां पानी एकत्र हो जाता है जिससे खास तौर पर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी होती है। अल्मोड़ा-सेराघाट मोटर मार्ग पर भी कई स्थानों पर कलवर्ट बंद पड़े हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा-घाट मार्ग, सोमेश्वर, रानीखेत, दौलाघट समेत अन्य आंतरिक मार्गों के किनारे नालियां बंद पड़ी हैं। कई स्थानों पर कलवर्ट अभी तक तक मलबे से पटे हुए हैं, परंतु नगरपालिका और लोनिवि नालियों और कलवर्टों खोलने का काम शुरू नहीं कर रहे हैं।

उधर रानीखेत क्षेत्र छावनी परिषद के अधीन हैं। बरसाती पानी की निकासी के लिए यहां ब्रिटिश हुक्मरानों ने सात बड़े नालों का निर्माण किया, जो आज भी मौजूद हैं लेकिन नगर में तीन नाले बेहद संवेदनशील हैं। बरसात में अक्सर इन नालों का पानी आबादी क्षेत्र की तरफ घुसने लगता है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाले चोक हो चुके हैं। बंगारी क्लीनिक के पीछे वाले नाले की सफाई नहीं होने से अत्यधिक शिकायत रहती है। शिव मंदिर नाले में एक दशक पूर्व सीमेंट के बड़े ह्यूम पाइप डाले गए थे लेकिन सफाई नहीं होने के कारण आज भी यह नाला बंद पड़ा है। गोविंद गार्डन को जोड़ने वाला नाला भी खुले में बहता है, सारा कूड़ा इसी नाले में पटा रहता है। लालकुर्ती कुंपुर का नाला भी बरसात में रौद्र रूप धारण कर लेता है। वर्तमान में यह नाला भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है। चिलियानौला का नौपेया नाला भी कूड़े से पटा पड़ा है। 
विज्ञापन

कोट-
-कैंट क्षेत्र में नालों की सफाई का कार्य शुरू हो चुका है। बंगारी क्लीनिक नाले को साफ कर दिया गया है। दो दिन के भीतर शिव मंदिर नाले को भी खोल दिया जाएगा। बाजार में छोटी निकासी नालियों को भी खोल दिया गया है।
एपी सिंह, स्वच्छता निरीक्षक छावनी परिषद रानीखेत।

बंद पड़े कलवर्ट खोलने के लिए टेंडर हो चुके हैं और अगले सप्ताह से जेसीबी और मजदूरों द्वारा कलवर्ट खोलने का काम शुरू हो जाएगा।- किशोर पटवाल जूनियर इंजीनियर लोनिवि निर्माण खंड 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें