फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 21.28 लाख रुपये से सात स्कूलों में बनेंगे वर्षा जल संरक्षण टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संकट से निपटने और भू-जलस्तर को बढ़ाने की दिशा में शिक्षा विभाग की ओर से बागेश्वर ब्लॉक के सात स्कूलों में वर्षा जल संरक्षण टैंक बनाने की कवायद की जा रही है। इन टैंकों के निर्माण पर 21.28 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमकुना में 2.94 लाख रुपये, चौंरा में 3.44 लाख रुपये, कलाग में 2.94 लाख रुपये, दफौट में 3.64 रुपये, बिलौना में 3.44 लाख, सिमस्यारी में 1.94 लाख, करालागांव में 2.94 लाख रुपये की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। टैंक बनने से बरसात के मौसम में साफ पानी को इन टैंकों में जमा किया जा सकेगा जिसका उपयोग स्कूल परिसर में साफ-सफाई और अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकता है। यह तकनीक सीधे जमीन में पानी रिचार्ज करने में मदद करेगी जिससे आसपास के हैंडपंप और प्राकृतिक जल स्रोतों का जल स्तर बढ़ेगा। स्कूलों में यह टैंक बनने से छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
जिन दूरस्थ क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान पानी की कमी हो जाती है। वहां इस संचित जल का उपयोग किया जा सकेगा। समग्र शिक्षा के जेई तारा जोशी ने बताया कि टैंकों केे निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें