फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जरूरी बाजार में भवन की दीवार गिरी

Sat, 11 Jul 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत/द्वाराहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई बारिश से जरूरी बाजार में पूर्व से क्षतिग्रस्त भवन की दीवार ढह गई। मकान स्वामी मो. शेख सलीम ने बताया कि छावनी परिषद से कई बार मरम्मत कराने की इजाजत मांगी गई थी, लेकिन अभी तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। दीवारों पर पहले से दरारें थीं इसलिए उन्होंने वह भवन खाली कर दिया था। चिलियानौला, ताड़ीखेत क्षेत्र में कई स्थानों पर संपर्क मार्ग ध्वस्त होने की सूचनाएं हैं।
विज्ञापन


उधर द्वाराहाट में बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। द्वाराहाट-जालली मोटर मार्ग में मैनोली के पास बोल्डर गिरने से मोटर मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग पर पैठानी में दीवार टूटने से पहले ही भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। इस मार्ग से कई विद्यालय हैं। स्कूल बसों को भी निकलने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। बारिश के कारण ब्लाक के सलना में 27 लोगों के भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र अधिकारी ने सलना, घुसेला और चौनिया क्षेत्र का भ्रमण कर नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है। उधर कूना में बारात घर की दीवार, बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हुआ है। बसेरा में भदुली देवी पत्नी रतन का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक विद्यालय रणां की सुरक्षा दीवार ढह गई। बेढुली-खलना पेयजल योजना, पैठानी पेयजल योजना के पाइपलाइन जगह जगह पर क्षतिग्रस्त है। रणां में खेल मैदान को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें