फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश से गरीब महिला का कच्चा मकान ध्वस्त, परिवार के सिर से छिना आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बमनगांव में 10 जुलाई की शाम हुई मूसलाधार बारिश एक गरीब परिवार के लिए भारी तबाही लेकर आई। अतिवृष्टि के चलते ग्राम बमनगांव निवासी हेमा देवी का कच्चा आवासीय मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले हेमा देवी को खतरे का आभास हो गया। उन्होंने तत्काल अपने दोनों छोटे बेटों को लेकर नीचे बने गोठ (पशुशाला) में शरण ले ली। इससे बड़ा हादसा टल गया और परिवार की जान बच गई। हालांकि मकान पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद अब परिवार के पास रहने के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।
विज्ञापन

हेमा देवी के पति मनोहर का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में दो छोटे बेटे हैं, जबकि एक बेटी का विवाह हो चुका है। घर में कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं होने से परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अब मकान के क्षतिग्रस्त होने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। ग्राम प्रधान भुवन सत्यवली ने उपजिलाधिकारी सल्ट को पत्र भेजकर राज्य आपदा मोचन निधि के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हेमा देवी अत्यंत गरीब एवं असहाय है। ऐसे में प्रशासन की ओर से शीघ्र राहत उपलब्ध कराकर परिवार को सुरक्षित आवास और आवश्यक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन

-
बमनगांव में मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। क्षेत्रीय पटवारी को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
- आबिद अली, तहसीलदार सल्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें