फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक मकान ध्वस्त, 12 सड़कों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात

Sat, 12 Jul 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में भारी बारिश के दौरान कपकोट तहसील क्षेत्र में एक ग्रामीण का मकान ध्वस्त हो गया। 12 सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है। सड़कों के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को कपकोट में सात, बागेश्वर में तीन और गरुड़ में दो मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान दोबाड़ गांव के मोहन सिंह पुत्र मलक सिंह का दो कमरों का पक्का आवासीय मकान पूर्ण ध्वस्त हो गया।
परिवार ने अन्यत्र शरण ली है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चौंरा-भैरू, काफलीकमेड़ा, फरसाली-खर्ककानातोली, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, बड़ेत, तोली-बघर, धरमघर-माजखेत, शामा-लीती-गोगिना, बदियाकोट-कुंवारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, चीराबगड़-पोथिंग और चेटाबगड़ सड़क बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय आने के लिए कई स्थानों पर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें