फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

Sun, 15 Jun 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिर गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक शनिवार को अल्मोड़ा नगर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था। रविवार को अधिकतम तापमान 24 जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें