फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कपकोट और दुगनाकुरी क्षेत्र में झमाझम बारिश

Sat, 17 May 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिले में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। दोपहर बाद तक मौसम सामान्य रहने के बाद शाम के समय बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी कपकोट और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में भी बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय मौसम साफ था। दोपहर बाद तक धूप निकली थी। शाम तक मौसम बदल गया और कपकोट व दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जिला मुख्यालय क्षेत्र में भी शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। मई में बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें