फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में झमाझम बारिश, दो सड़कें बंद होने से लोग परेशान

Sat, 09 Sep 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो - 08 एएलएम 01पी -बारिश के बाद इस तरह कोहरे की चादर ओढ़े सास्कृतिक नगरी अल्मोड़ा । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में फिर से मौसम ने करवट बदली है। यहां बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से दो सड़कें बंद हैं, इससे तीन हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। जगह-जगह जलभराव होने से लोग परेशान रहे। जिला मुख्यालय पर 5.2 और चौखुटिया में सबसे अधिक 58 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह के समय घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से गाजर-क्वराली, पेसिया-पिपना सड़क पर आवाजाही ठप है। इस वजह से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा है और यहां की तीन हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बाजार और अस्पताल पहुंचने के लिए मलबा और बोल्डरों के बीच पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। जल्द इन सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बारिश का आकड़ा (एमएम में)
अल्मोड़ा -5.2

रानीखेत-3

द्वाराहाट- 36

चौखुटिया- 58
सोमेश्वर-32.5

जागेश्वर- 1.5

ताकुला- 0.5

जैती-3

मासी- 30
भिकियासैंण-17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें