फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर निकाली झांकी

Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो - 08 एएलएम 05पी - रानीखेत में इस तरह सजाई गयी कृष्ण की झांकियां। संवाद
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। कृष्ण जन्माष्टमी के समापन पर शुक्रवार को चौनलिया से सिनौड़ा तक राधा-कृष्ण, गोपियों की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे। उन्होंने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए जिनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहां जगदीश पांडे, दर्शन सिंह असवाल, संजय डोर्बी, हेमा पांडे, राकेश खुल्बे, कमला चौधरी, कुसुम असवाल, सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रानीखेत में झांकी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिव मंदिर समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित होने वाली झांकी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए चेतना, जय महाकाल, जय बजरंगी, जय विष्णु क्लब आदि की 15 झांकियां रानीखेत में सजाई गई हैं। आयोजक समिति के अध्यक्ष अगस्त लाल साह ने बताया कि 10 सितंबर को नगर में डोले के साथ झांकियों का प्रदर्शन होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

खिरचौरा धाम में शोभायात्रा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खिरचौरा धाम में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हो गया है। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, गोपियां, ग्वालबाल और हनुमान सहित अन्य झांकियां शामिल थीं। नगारे निशाणों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भजन गाते और झूमते भक्तों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा खिरचौरा मंदिर परिसर से शुरू होकर, चांदीखेत, गनाई बाजार और जौरासी तिराहे से हाेकर वापस आयाेजन स्थल पर पहुंची। इस दौरान सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। उधर मासी में भी भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 08 एएलएम 05पी - रानीखेत में इस तरह सजाई गयी कृष्ण की झांकियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें