फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल स्टोरों पर छापा, दवाओं के चार नमूने लेकर लैब भेजे

Fri, 18 Sep 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी ने धार की तूनी और एनटीडी क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के रख-रखाव से लेकर लाइसेंस की गहन जांच की गई। साथ ही दवाओं के चार नमूने लिए।
विज्ञापन

इस औचक छापामार कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई। टीम ने निरीक्षण के दौरान दवाओं की एक्सपायरी डेट की गहनता से जांच की गई और सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के वैध लाइसेंस भी चेक किए गए। निरीक्षण टीम ने मौके पर पाई गईं कमियों को दूर करने के लिए सख्त निर्देश दिए। मेडिकल स्टोर स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे हर हाल में नियमानुसार कैश मेमो मेंटेन करें, दुकानों में लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स अनिवार्य रूप से बनाएं और प्रत्येक ग्राहक को दवा का पक्का बिल उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही एक्सपायरी दवाओं के सही रख-रखाव और स्टोर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने की कड़ी हिदायत दी गई। इस दौरान टीम ने दवाओं के चार नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें