फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

विज्ञापन
रानीखेत बाजार में खाद्य सामाग्री चेक करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 होली नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी मुस्तैद हो गया है। अधिकारियों ने रानीखेत की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। तीन दुकानों से मावा, चिप्स और सरसों के तेल के नमूने लिए गए, दो दुकानों पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उनका चालान किया गया। खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर कुछ दुकानों के भी चालान काटे गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानों से मावा, चिप्स और सरसों के तेल के नमूने लिए गए। दो दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली। उनका भी चालान मौके पर किया गया। दो दुकानों में खाद्य लाइसेंस प्राप्त नहीं किए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा के तहत उनका भी चालान काट दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने दुकानदारों से हर हाल में खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस बनाने को कहा। टीम में नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे, उप राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह रावत के अलावा कैंट के अधिकारी भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें