फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिर बदहाल हुआ राय स्टेट-खनिया लिंक मोटर मार्ग

Mon, 01 May 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
इस हालत में है खनिया को जोड़ने वाला लिंक मोटर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से सटे खनिया को जोड़ने वाला लिंक मोटर मार्ग फिर से बदहाल हो गया है। कुछ साल पहले राय स्टेट से लेकर खनिया तक मार्ग का सुधारीकरण हुआ था, लेकिन अब फिर सड़क मिट्टी से पट चुकी है। इस मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मोटर मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है। सड़क से क्षेत्र की एक हजार से अधिक आबादी जुड़ी है।
विज्ञापन

रायस्टेट-खनिया लिंक मोटर मार्ग कई साल पहले बनकर तैयार हुआ था। गांव को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल हो गया है। दुकानदार और नौकरीपेशा लोग रात के वक्त दो पहिया वाहन लेकर घर लौटते हैं, लेकिन सड़क की खराब होने से उन्हें दिक्कत हो रही है। कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पूर्व प्रधान दर्शन सिंह बिष्ट, व्यवसायी धन सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क बदहाल होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने मार्ग ठीक कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें