फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रहरी की निगरानी में है एसिड हमले का आरोपी रघुनाथ सिंह

Sat, 15 Sep 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सोमवार को दशाऊं में हुए एसिड हमले के आरोपी को राजस्व पुलिस ने ग्राम प्रहरी की निगरानी में रखा है। चलने फिरने में असमर्थ और स्वास्थ्य खराब होने के कारण राजस्व पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया है।  

विज्ञापन


मालूम हो कि 10 सितंबर को दशाऊं पेटशाल निवासी रघुनाथ सिंह ने शराब के नशे में अपने भाई और उसके परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया था। जिसमें सात लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिसमें से गंभीर हालत होने पर दो महिलाओं को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। इधर राजस्व उप निरीक्षक  कुलदीप जोशी ने बताया कि आरोपी रघुनाथ सिंह और उसके परिजनों से फिलहाल पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। चलने-फिरने में असमर्थ आरोपी सहारे से अंदर-बाहर जा रहा है। उसे खाना खाने में भी दिक्कत आ रही है। फिलहाल राजस्व पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें