फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रेडियोलाॅजिस्ट को भेजा रानीखेत, अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज

Fri, 07 Nov 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात दो रेडियोलाॅजिस्ट में से एक को नागरिक अस्पताल रानीखेत भेज दिया गया है। इससे गर्भवतियों और मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में काफी दिक्कत हो रही है। भीड़ होने के कारण कई मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल जिला अस्पताल के अधीन ही महिला अस्पताल का भी संचालन होता है। अस्पताल में दो रेडियोलाॅजिस्ट तैनात हैं। नागरिक अस्पताल रानीखेत के रेडियोलाॅजिस्ट अवकाश पर होने के कारण महिला अस्पताल के एक रेडियोलाॅजिस्ट को नागरिक अस्पताल रानीखेत भेजा गया है। अब जिला अस्पताल में एक मात्र रेडियोलाॅजिस्ट रह गए हैं। शुक्रवार को महिला अस्पताल में लमगड़ा, भनोली, सेराघाट, सैनोली, नौगांव, बाराकोट, सूरी, पुभाऊं, कुटौली, सिल्पड़, ज्वारनेड़ी, शहरफाटक, कुंज, आरा समेत अन्य स्थानों से आईं महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। जिला अस्पताल में भी ओपीडी 400 के पार रही। भीड़ होने के कारण कुछ मरीजों का नंबर नहीं आया तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें