फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कौशलम एक्सपो-2026 में राबाइंकॉ द्वाराहाट को मिला प्रथम स्थान

Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोडा में आयोजित कौशलम कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कौशलम एक्सपो-2026 प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। एक्सपो में शिक्षिका लता अधिकारी एवं अनिता कोठारी के मार्गदर्शन में कक्षा 12 की छात्राएं रिया बिष्ट एवं दिया बिष्ट ने हर्बल टी उत्पाद की प्रस्तुति दी। अब विद्यालय की छात्राएं देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कौशलम एक्सपो में हिस्सा लेंगी। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने बताया कि 40 प्रतिभागी विद्यालयों में से प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि पर छात्राओं, शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षिका चित्रा पांडे, किरन बिष्ट, डॉ. मंजू रावत, रेनू तिवारी, भावना जोशी, प्रेमा जोशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें