फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में कार्यों की धीमी गति पर डीएम हुए खफा

Wed, 23 Apr 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने क्वारब स्लाइडिंग जोन में चल रहे सुधारात्मक कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में पर्यटकों की आवाजाही के दृष्टिगत जिले के पर्यटक स्थलों में पार्किंग व्यवस्था, साफ -सफाई, विद्युत एवं जलापूर्ति आदि के संबंध में डीएम ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की।
उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में पर्यटकों की सुविधाओं का खयाल रखना होगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटक स्थलों समेत जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम में साफ सफाई नियमित हो, पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ हो तथा शौचालय आदि के लिए पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सीजन में सफाई कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती रहे। आरतोला पार्किंग के पास शौचालय की व्यवस्था करें। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल, बिजली की समुचित आपूर्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि बिजली लाइन में फॉल्ट आने पर उसको रिस्टोर करें। पंपिंग योजनाओं से पानी की नियमित एवं व्यवस्थित रूप से सप्लाई की जाए।
विज्ञापन

वहां प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जेएस ह्यांकि, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें