फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिजिशियन के कक्ष के बाहर लग रही कतार

Fri, 20 Jun 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के एक फिजिशियन के चारधाम यात्रा पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। एकमात्र फिजिशियन को सामान्य मरीज देखने पड़ रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने से उनके कक्ष के बाहर लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल में एकमात्र फिजिशियन होने से लोगों को लंबी कतार में घंटो इंतजार करना पड़ा। कांडा से बुखार का उपचार कराने आए चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि वह दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया। तेज बुखार होने से कतार में खड़े होने में दिक्कत आ रही है। सानिउड्यार निवासी पार्वती देवी ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। बताया कि कुछ महीने पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है, जिससे उनको बैठने में दिक्कत हो रही है। प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि एक फिजिशियन के चारधाम ड्यूटी पर जाने से एकमात्र फिजिशियन को अधिक मरीज देखने पड़ रहे हैं। उनके लौटने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें